महासमुन्द
3 हाथियों की मौजूदगी, अलर्ट
23-Jul-2024 2:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 23 जुलाई। राज्य छत्तीसगढ़ वन मंडल के वन परिक्षेत्र महासमुंद में 23 जुलाई को 3 दंतैल हाथी वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 54 और 46 से होते हुए फि र कक्ष क्रमांक 55 में प्रवेश किया है। इनका वर्तमान लोकेशन कक्ष क्रमांक 55, 59 के जंगल में है।
लिहाजा ग्राम तालाझर, केशलडीह, खिरशाली, बदौरा, नांदबारुद, सुकुलबाय, झाखरमुड़ा गांवों के ग्रामीणों को हाई अलर्ट किया हगया है और कहा गया है कि ग्रामीण सतर्क रहें, कोई भी जंगल न जावें, एक दूसरे को सचेत करते रहें, हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी को सूचना देवें। उक्त जानकारी देहराराम यादव, अनुज कुमार ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे