महासमुन्द

आंगनबाड़ी बच्चों के भोजन में गड़बड़ी, शिकायत पर जांच शुरू
21-Jul-2024 2:27 PM
आंगनबाड़ी बच्चों के भोजन में गड़बड़ी, शिकायत पर जांच शुरू

95 पैकेट रेडी टू-ईट-फूड के पैकेट कम मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,21जुलाई।
हसना क्षेत्र में ग्राम पंचायत कलेंडा के आश्रित ग्राम जोगीदादार में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में लापरवाही और अनियमितता बरतने का मामला का उजागर हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता नृपनिधि पाण्डे ने विभाग के परियोजना अधिकारी को 26 जून को 5 बिंदुओं में शिकायत कर जांच की मांग की थी।

शिकायत के बाद जांच अधिकारी के रूप में पहुंची महिला पर्यवेक्षक ने शिकायतकर्ता के समक्ष 5 बिंदुओं में से चार बिंदुओं पर जांच की। जिसमें उपस्थिति पंजी और खाद्यान्न पंजी का मिलान किया गया।

जांच में पाया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उपस्थिति पंजी में  छेडख़ानी करके तारीखों को सुधारा है। खाद्यान्न पंजी में भी जिस तारीख को शासकीय अवकाश दिया गया था, उस दिन भी खाद्यान्न वितरण किया जाना बताया है। 

वहीं गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती महिलाओं को मिलने वाले रेडी-टू-ईट फूड पंजी मिलान के दौरान चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस पंजी में जनवरी 2023 से लेकर जून 2024 तक कुल 95 पैकेट रेडी टू.ईट.फूड के पैकेट कम मिले हैं। पंजी में हितग्राहियों के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। बच्चे को गरम भोजन के मेन्यू के हिसाब से खाना नहीं दिया जाना पाया गया है। खाद्यान्न पंजी में 2 क्विंटल 54 किलो 360 ग्राम चावल कम पाया गया है। 

आंगनबाड़ी केंद्र को मिली सामग्रियों की सूची प्रदान नहीं करने के कारण एक बिंदु पर जांच नहीं हो सका। जिस पर संबंधित अधिकारी ने सूची उपलब्ध करवा कर शिकायतकर्ता को पुन: एक बिंदु पर जांच करने का आश्वासन दिया है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई होगी। महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी जीडी नारंग ने कहा है कि शिकायत पर जांच जारी है। प्रारंभिक तौर पर गड़बडिय़ां मिली है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट