महासमुन्द
महासमुंद,21 जुलाई। पं. सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के अध्ययन केन्द्र शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में शैक्षणिक सत्र जुलाई से जून 2024-25 के लिए विवि द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में ऑनलाईन प्रवेश की प्रारंभ तिथि 11 जुलाई से 31 अगस्त तक है।
उक्त अवधि में स्नातक पाठ्यक्रम में बी.ए., बी.एस.सी. (गणित), बी.कॉम., बी.बी.ए., स्नातकोत्तर पाठ्यक्रय में एम.ए. हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, एम.ए. शिक्षा, एम.ए. छत्तीसगढ़ी, एम.एस.डब्ल्यू., एम.कॉम. एम.एस.सी. (गणित), एम.एस.सी. (कम्प्यूटर साईंस) एवं पी.जी. डिप्लोमा पाठ्यक्रम में पी.जी. डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा में डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन, डिप्लोमा इन योग साइंस, डिप्लोमा इन सॉइकोलॉजीकल गाइडेंस एण्ड काउंसलिंग, रामचरितमानस में विज्ञान से सामाजिक उत्थान में डिप्लोमा, सर्टिफि केट कोर्स में सर्टिफिकेटर इन गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स तथा बी.लिब एण्ड आई.एस.सी. की विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाईन प्रवेश लिया जा सकता है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के वेबसाईट में ऑनलाईन प्रवेश कर सकते हंै।
ऑनलाइन शुल्क का भुगतान प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात विद्यार्थी भरे गये प्रवेश फार्म का स्लिप प्राप्त कर अपने पास सुरक्षित रखें। छात्रों के प्रवेश फार्म एवं जमा शुल्क का सत्यापन क्षेत्रिय केन्द्रों में स्वत: होगा। सत्यापित प्रवेश फार्म की सूचना 8 से 10 दिवस में शिक्षार्थी द्वारा दी गयी मोबाइल नंबर में जानकारी दी जावेगी। फार्म एवं शुल्क वैध न पाये जाने पर विद्यार्थी को आपत्तियों की जानकारी भी दी जावेगी तथा विद्यार्थी को इन आपत्तियों को निराकरण एक सप्ताह में पूरा करना होगा। प्रवेश सम्बन्धित जानकारी के लिये कार्यालयीन समय में अध्ययन केन्द्र महाविद्यालय के मिनी स्टेडियम महासमुंद स्थित भवन में संपर्क किया जा सकता है।