महासमुन्द
महासमुंद, 20 जुलाई। जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा प्रभात मलिक कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन में संचालित कोचिंग नवकिरण अकादमी में पीएससी.प्री, व्यापम, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे आदि प्रतियोगी परीक्षा का फाउंडेशन कोर्स की क्लासेस को ध्यान में रखते 1 अगस्त 2024 से कक्षाएं प्रारंभ हो रही है। जारी प्रेस विज्ञप्ति डी. बसंत साव समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि आगामी भर्ती परीक्षाओं को ध्यान में रखकर पीएससी.प्री.व्यापम, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे आदि प्रतियोगी परीक्षाओं का फाउंडेशन कोर्स की नई क्लासेस 1 अगस्त से प्रात:कालीन सुबह 7 से 10 बजे तक एवं सायंकालीन में शाम 4 से 7 बजे तक क्लास संचालित होगी।
एवं अन्य क्लासेस पीएससी.प्री, व्यापम, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे आदि प्रतियोगी परीक्षा का फाउंडेशन कोर्स की क्लासेस प्रात:कालीन सुबह 7 से 10 बजे तक एवं पीएससी मैंस की क्लासेस सुबह 7 से 10 बजे तक एवं टेट, सहायक शिक्षक-शिक्षक भर्ती की क्लासे, शाम 4 से 7 बजे तक संचालित हो रही है। कोचिंग में प्रवेश प्राप्त करने एवं जानकारी हेतु कार्यालय नवकिरण अकादमी महासमुंद में आकर संपर्क कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हंै।