महासमुन्द

अनुभवहीन मंत्रियों को सरकार चलाना नहीं आ रहा-ताम्रध्वज
20-Jul-2024 2:25 PM
अनुभवहीन मंत्रियों को सरकार चलाना नहीं आ रहा-ताम्रध्वज

महासमुंद, 20 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 24 जुलाई को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम तथा आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस भवन में हुई।  इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि पहली बार छत्तीसगढ़ में ऐसा हो रहा है कि शासन-प्रशासन भगवान भरोसे चल रहा है। अनुभवहीन मंत्रियों को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या किया जाए। शासकीय कर्मचारी अपने मनमर्जी रवैया से प्रदेश को चला रहे हैं।

जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि विधानसभा घेराव प्रदेश में अधोषित बिजली कटौती, बेतहाशा विद्युत दरों में वृद्धि तथा भाजपा शासन के बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर है। जिसमें महासमुंद के नेता कार्यकर्ता जोश-खरोश के साथ विधानसभा घेराव के कार्यक्रम द्वारा विफल होती भाजपा सरकार को घेरने तत्पर है।

महासमुंद विधानसभा प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि कोई भी सरकार को लोकप्रिय होने में समय नहीं लगता। परंतु छत्तीसगढ़ की सरकार इतनी अलोकप्रिय है कि चुनाव के सातवें महीने में पहुंचते ही आम नागरिकों का दुश्मन बन गया। पूर्व प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार दिल्ली में संचालित ही रही है। वर्तमान सरकार में बैठे मंत्रियों को समझा नहीं रहा है कि क्या किया जाए। मंत्रियों का बड़बोलापन इतना कि आम जनता का विश्वास इस सरकार से उठ गया है।  सरायपाली विधायक चातुरीनंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के लिए एक गंभीर विषय है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार अपराध चरम सीमा पर है। सूटपाट,डकैती, हत्या आम बात हो गई है। कार्यालय में काम के बढ़ते पैसों की मांग खुलेआम चल रहा है। माफिया राज का बोलबाला है। हर तरफ  शराब, जुआ, अवैध रेत भंडारण अवैध कारोबर धड़ल्ले से चल रही है जिसके कारण कांग्रेस पार्टी मजबूर होकर 24 जुलाई को विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रियों को समझ ही नहीं आ रहा है कि सत्ता को कैसे चलाएं। बिजली ठेकेदारों को काम दिलाने के लिए बिजली बिल में बेतहाशा बढ़ोतरी, उद्योगपतियों को बिजली पूर्ति करने हेतु शहर और ग्रामीण में घंटे बिजली कटौती की जा रही है।

 इसके विरोध में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कमेटी के समस्त सदस्यों के द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाना है।

नगर पालिका अध्यक्ष राशि महलांग, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष खिलावन साहू, रवि निषाद, प्रभारी महामंत्री सुनील शर्मा ने संबोधित किया।इस अवसर पर संजय शर्मा, महिला अध्यक्ष दुर्गा सागर, महिला प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष नैनी सिंह, दाऊलाल चंद्राकर, सेवनलाल चंद्राकर, सोमेश दवे, गुरमीत चावला, निर्मल जैन, मोहित ध्रुव, सत्यभामा नाग, मंदाकिनी साहू, गणेश शर्मा, अमन चंद्राकर, निखिलकांत साहू, डॉ. तरुण साहू समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट