महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 जुलाई। महतारी वंदन योजना के तहत पत्नी के खाते में आए रुपए को निकालने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इस मामले में दोनों को समझाने पहुंची मां को ही बेटे ने जमकर पिटाई कर दी।
महासमुंद जिले के पिथौरा थाना ने नए कानून के तहत अपराध दर्ज किया है।
ग्राम डोंगरीपाली की राजकुमारी सोनी ने पुलिस को बताया है कि मंै रोजी मजदूरी का काम करती हूं। पढ़ी-लिखी नहीं हूं। गत 16 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे मेरा लडक़ा मिलन सोनी और उसकी पत्नी ममता सोनी के बीच में महतारी वंदन योजना के रुपए निकालने की बात पर आपस में विवाद चल रहा था।
विवाद को सुलझाने की नीयत से मैं घर में जाकर दोनों को समझाने लगी कि आपस में विवाद मत करो। तभी मेरा लडक़ा मिलन सोनी गुस्से में आकर मुझे गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देने लगे। उसने लकड़ी के डंडे से मेरे दांयें पैर घुटने के पास मार दिया जिससे मुझे चोट आयी है। डंडे से सिर में मारने का प्रयास भी किया लेकिन मैं भाग निकली। इस घटना को मेरी बहू और परमेश्वर यादव ने देखा और सुना है। घटना की बात अपने पति को बताई हूं। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।