महासमुन्द
महासमुंद,17 जुलाई। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि बढ़ती महंगाई को रोकने मोदी सरकार का दावा खोखला साबित हो रहा है। अब लोगों के रसोई का बजट गई गुना बढ़ गया है। केंद्र सरकार समय रहते महंगाई को रोकने उचित कदम उठाते तो महंगाई दर आज उच्चतम स्तर पर नहीं पहुंचता। महंगाई मैन मोदी देश की जनता पर महंगाई का बोझ दिन प्रतिदिन बढ़ा रही है।इससे गरीब से मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन यापन दूभर हो गया है। श्री चंद्राकर ने पीएम मोदी को महंगाई के लिए जिम्मेदार बताते हुए कहा कि देश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई ने आम लोगों के जीवन को काफी प्रभावित किया है। निरंतर हो रहे मूल्यवृद्धि के कारण खाद्य पदार्थों की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर है। पहले खुदरा महंगाई ने परेशान किया और थोक महंगाई की दर भी लगातार बढ़ी है।
जून में देश की थोक महंगाई दर 16 महीने के उच्चतम स्तर 3।36: पर पहुंच गई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार थोक मूल्य सूचकांक डब्ल्यूपीआईद्ध पर आधारित मुद्रास्फीति मई में 2।61 फीसदी थी, जो बढक़र आज 3.36 फीसदी पहुंच गई।
पूर्व संसदीय सचिव ने महंगाई को लेकर डबल इंजन सरकार को कोसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब का निवाला छीनकर अपने चंद पूंजीपति मित्रों को देते हैं। महंगाई से पीडि़त गरीबों की तकलीफ से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। जुलाई में थोक महंगाई दर ने एक साल चार महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और सब्जियों से लेकर खाने की वस्तुओं में बेतहाशा महंगाई दर्ज हुई है। खाद्य वस्तुओं की महंगाई 8.68 प्रतिशत बढ़ी है जबकि दाल की महंगाई 21.64 प्रतिशत और सब्जियों की महंगाई 38.76 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है। सब्जियों में सबसे महंगा प्याज चल रहा है। प्याज की महंगाई दर 93.35 प्रतिशत है। जबकि आलू की महंगाई दर 66.30 प्रतिशत और फलों की महंगाई 10.14 प्रतिशत बढ़ गई है। देश की जनता महंगाई के बोझ तले दबे जा रहा है और डबल इंजन सरकार में बैठे लोग महंगाई के मुद्दे पर मौन साधे हैं।