महासमुन्द

रिवार्ड पाइंट का मैसेज आया, लिंक पर टच करते ही साढ़े 4 लाख पार
15-Jul-2024 3:06 PM
रिवार्ड पाइंट का मैसेज आया, लिंक पर टच करते ही साढ़े 4 लाख पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,15 जुलाई। जिले भर में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हर दो-एक दिन के अंतराल में बैंक खाते से रुपए उड़ाने के प्रकरण सामने आ ही जाते हैं।  ऐसे ही एक मामले में साइबर ठग ने बागबाहरा निवासी एक महिला के बैंक खाते से 4 लाख, 41 हजार, 743 रुपए पार कर दी।

बागबाहरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक.7 लालपुर रोड, बागबाहरा निवासी अवनी पति मितेश गंडेचा साइबर ठगी का शिकार हुई है। उसने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई 2024 को रात करीब 10.17 बजे वह घर पर थी। तभी उनके मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति का एसएमएस आया। उसमें रिवार्ड पाइंट से संबंधित लिंक आया था। उन्होंने बताया कि रिवार्ड पाइंट से संबंधित मैसेज था। लिहाजा उन्होंने लिंक को टच किया तथा ओटीपी डाला। ओटीपी डालते ही उनका फ ोन हेक हो गया और 4 बार में उनके बैंक खाते से 4 लाख,41हजार 743 रुपए निकाल लिए गए।

श्रीमती अवनी ने बताया कि बैंक की ओर से उनके फ ोन पर न कोई मैसेज आया और न ही कोई कॉल आया और न ही पिन वैरिफाई का मैसेज आया। उन्होंने बताया कि उनके खाते से ट्रांजेक्शन करने के पहले बैंक वाले हमेशा काल करके जानकारी प्राप्त करते हैं। उसके बाद ही ट्रांजेक्शन करते हैं। लेकिन इसक इतनी राशि होने के बावजूद इस संबंध में बैंक ने मुझसे कोई जानकारी नहीं थी। मामले में पुलिस ने 319-2, 318-4,बीएन 66.डी आईटी एक्ट के तहत अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध पंजीबध्द किया है।


अन्य पोस्ट