महासमुन्द

4 दिनों में 3 सडक़ दुर्घटनाओं में 3 की मौत, 5 घायल
15-Jul-2024 1:59 PM
4 दिनों में 3 सडक़ दुर्घटनाओं में 3 की मौत, 5 घायल

महासमुंद,15जुलाई। जिले में हर रोज औसत दो लोगों की सडक़ दुर्घटना में मौत हो रही है। खुलेआम शराब पीकर गाड़ी दौड़ाने वाले लोग बेकसूर लोगों की जान ले रहे हैं।

छह महीने के आंकड़ों के मुताबिक महासमुंद जिले में हर माह औसत 40 लोगों की मौत हो रही है। यानी रोजाना एक या दो लोग सडक़ दुर्घटना में काल की गाल में समा रहे हैं। जिले में एक जनवरी सेे 30 जून 2024 तक छह महीने में 237 हादसे हुए हैं। इसमें 139 लोगों की मौत हो जी चुकी है। 147 लोग घायल हो चुके हैं। हाल की ही बात करें तो पिछले 4 दिनों में तीन अलग-अलग दुर्घटनाएं हुई हुई है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं।


अन्य पोस्ट