महासमुन्द

संस्कार पब्लिक स्कूल में मनाया वन महोत्सव
14-Jul-2024 2:41 PM
संस्कार पब्लिक स्कूल में मनाया वन महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14जुलाई।
संस्कार पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। शाला की प्राचार्य गुरप्रीत कौर ने बच्चों को पेड़ों की उपयोगिता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। तत्पश्चात कक्षा सातवीं की शिक्षिका विजया तिवारी ने भी वन महोत्सव के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से शपथ दिलवाई कि वह अपने जन्म दिवस पर एक पेड़ जरूर लगाए।

इस अवसर पर शाला की शिक्षिकाएं किरण गुप्ता, महेश्वरी साहू, ऐश्वर्या शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पश्चात लभरा में नंदी मसाला उद्योग के सामने पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य गुरप्रीत कौर, विजया तिवारी,किरण गुप्ता, महेश्वरी साहू, ऐश्वर्या शर्मा आदि मौजूद रही।
 


अन्य पोस्ट