महासमुन्द
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से नपाध्यक्ष करेंगी मुलाकत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 जुलाई। केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कार्यालय की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग को बाइपास निर्माण की मांग पर दिल्ली तलब किया है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने बताया कि विगत दिनों उन्होंने शहरवासियों की बहप्रितिक्षित बाइपास निर्माण की मांग को लेकर केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। उक्त पत्र को लेकर गत दिनों केंद्रीय सडक़ एवं परिवहन मंत्री कार्यालय की ओर से उन्हें इस संबंध चर्चा के लिए बुलाया गया है।
श्रीमती महिलांग ने बताया कि मंत्री से चर्चा के लिए सोमवार को वो दिल्ली जाएंगी।
ज्ञात हो कि शहर में भारी वाहनों की वजह से यातायात के बढ़ते दबाव के चलते हादसे हो रहे हैं, जिसमें नागरिकों को हादसों के साथ अपनी जान भी गंवानी पड़ रही है। बाइपास निर्माण की मांग शहर की बहुप्रतिक्षित मांग रही है जिसके लिए उन्होंने मंत्री जी को पत्र लिखकर उनका इस बहुप्रतिक्षित मांग के लिए ध्यान आकृष्ट कराया था, जिसे मंत्री श्री गडकरी ने गम्भीरता से लिया है और कार्यालय की ओर से उन्हें पत्र भेजकर चर्चा के लिए बुलाया है।