महासमुन्द
शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
13-Jul-2024 2:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,13 जुलाई। अवैध शराब की परिवहन पर सरायपाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 9.9 लीटर शराब बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया है। मामला 11 जुलाई का है।
मुखबिर की सूचना पर झिलमिला से जाने वाली ग्राम मुंधा-सरायपाली सडक़ पर पु्लिस ने ग्राम केंदुमुड़ी चौक पर एकव्यक्ति को पकड़ा। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम छबिलाल पटेल उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम मुंधा बताया। उसके कब्जे से एक काला रंग के कपड़ा थैला में 37 पौवा प्लेन देशी शराब तथा एक लाल रंग का प्लास्टिक झोला में भरा 18 पौवा अंग्रेजी शराब कुल 55 पौवा 9.9 लीटर शराब कीमती 5670 मिला। आरोपी के पास शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं थे। लिहाजा पुलिस की टीम ने आरोपी के विरूध्द थाना सरायपाली में अपराध धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत् कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे