महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13जुलाई। राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता पदक सम्मान समारोह का आयोजन गुरूवार को नवकिरण अकादमी में आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे।
उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को मोमेन्टो, पदक, सम्मान राशि बैक ड्रॉफ्ट 21000 व ब्लेजर देकर सम्मानित किया। इनमें प्रियांशु साहू बेसबाल 17 वर्ष, झलेन्द्र कुमार साहू बेसबाल 19 वर्ष, डोमेश्वरी साहू बेसबॉल 14 वर्ष, शाउमावि भोरिंग व बबिलास मुर्मू कबड्डी 14 वर्ष, योगेश सागर कबड्डी 14 वर्ष जे एम एस उमावि जगदीशपुर शामिल है। साथ ही व्यायाम शिक्षक डॉ.सुनील कुमार भोई व हेमन्त बारीक को मोमेंटो से सम्मानित किया गया। विधायक श्री सिन्हा ने सभी खिलाडिय़ों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहो और दूसरे खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा बनो। जिला शिक्षा अधिकारी मोहनराव सांवत ने जिले के व्यायाम शिक्षकों को अपने कार्यशैली में प्रभावी परिवर्तन करते हुए खिलाडिय़ों के योग्यतानुसार खेल चयन की बात कही।
सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजनी बरमाल ने आगामी सत्र 2024-25 का जिला वार्षिक खेल कैलेण्डर हेतु व्यायाम शिक्षकों को स्थान चयन कर क्षेत्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर कैलेण्डर अनुसार खेल सम्पादन की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रदीप चन्द्राकर, संदीप दीवान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पवन पटेल, मंगेश टंकसाले, सतीश नायर सहायक संचालक, नंदकिशोर सिन्हा सहायक संचालक, रमेश साहू, बन्टी शर्मा उपस्थित थे।