महासमुन्द

आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी-रूपकुमारी
11-Jul-2024 6:57 PM
आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी-रूपकुमारी

मतदाता अभिनंदन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा,  11 जुलाई।  खल्लारी विधानसभा के मतदाता अभिनंदन समारोह स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी थीं।

रूपकुमारी  के मंडी प्रांगण पहुंचने पर गाजे-बाजे,  पुष्पगुच्छ  के साथ  स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पूजा-अर्चना के बाद सर्वप्रथम उपस्थित मतदाता भाइयों बहनों कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा अतिथियों ने किया।

 कार्यक्रम में मुख्यअतिथि रूप कुमारी चौधरी सांसद, चुन्नीलाल साहू पूर्व सांसद, शंकर अग्रवाल लोकसभा संयोजक, संजय शर्मा जिला अध्यक्ष, उषा पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष, थान सिंह दीवान, शंकर टांडी एवं कार्यक्रम प्रभारी अलका चंद्राकर मुख्य रूप से उपस्थित थे। अतिथियों के स्वागत उपरांत मुख्य अतिथि रूपकुमारी  चौधरी ने खल्लारी के मतदाता भाई बहनों का आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी। आप लोगों ने मुझे एवं भाजपा को आशीर्वाद दिया है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं।

कार्यक्रम को चुन्नीलाल साहू, शंकर अग्रवाल, संजय शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने खल्लारी की देवतुल्य जनता को प्रणाम करते हुए कहा कि आज आप सभी ने भाजपा को जीत दर्ज करा विकास को चुना है। नरेंद्र मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में आप सभी की अहम भूमिका है एवं अब मोदी की गारंटी और विष्णु की सुशासन से देश, प्रदेश और खलारी का तीव्र गति से विकास होगा। आने वाले कुछ समय पश्चात अब हम सभी कार्यकर्ताओं को अभी से नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाना है ताकि सभी स्थानीय संस्थाओं में भाजपा के समर्थित जनप्रतिनिधि चुन कर आए और विकास का मार्ग प्रशस्त करें।

नरेंद्र मोदी जी के महत्वाकांक्षी योजना एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत 51 पौधे लगाए। कार्यक्रम का संचालन जसराज चंद्राकर जिला अध्यक्ष भाजयुमो एवं आभार प्रदर्शन संजय मालवीय ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम साहू सागर चंद्राकर प्रीतम साहू धर्म दीवान पालेश्वर पटेल मंडल अध्यक्ष सहित आबिद  कुरैशी दुबे लाल साहू हितेश चंद्राकर हेमंत तिवारी  नरेंद्र बग्गा  भेख लाल अजीत टांडी सत्तू टांडी हरमीत बग्गा नंदू सोनी कल नायक नवीन पटेल मूलचंद साहू  चंद्रशेखर ध्रुव  दिनेश चंद्राकर रूपेश साहू मायाराम साहू कल्पना सिंह जानवी साहू डाली ध्रुव, दुलारी चंद्राकर अमरीका ध्रुव दीनबंधु सेन तुलाराम पानौरिया लोकेश पैनोरिया हीरा साहू पुराण साबर चोपलाल चौधरी सरपंच  अरविंद छाबड़ा  मोहन सागर हरि चंद्राकर दुर्गा वस्त्रकार लोकेश साहू सोहन साहू मोती पुजारा मेघु चंद्राकर आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट