महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 जुलाई। राज्य ताइक्वांडो संघ तथा जिला ताइक्वांडो संघ रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में रायगढ़ में 5 से 7 जुलाई तक 20वीं जूनियर सीनियर और 7वीं राज्य स्तरीय कैडेट ताईक्वांडो चैपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया, जिसमें पांच छात्र-छात्राओं का चयन हुआ। चंद्रोदय पब्लिक स्कूल, महासमुंद के दो छात्रों ने पदक जीतकर महासमुंद जिला का गौरव बढ़ाया। इसमें शीर्ष स्थान पर संग्राम सिंह ठाकुर एवं अपूर्व साहू ने कांस्य पदक जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं नीलम यादव,आदित्य राज सहभागी रहे। जिले के चन्द्रोदय पब्लिक स्कूल के व्यायाम शिक्षक एवं ताइक्वांडो खेल के कोच भीषम कुमार मांडले द्वारा आयोजन में निर्णायक की निभाई गई। उनको रायगढ़ पुलिस अधीक्षक ने शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। महासमुंद जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, स्कूल के प्राचार्य नवीन कुमार, अध्यक्ष राहुल चंद्राकर,महासुमंद जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव आनंद सिंघान एवं स्कूल परिवार की ओर से उज्वल भविष्य कि कामना करते हुए छात्र.छात्राओं को बधाई दी गई।