महासमुन्द
कन्या छात्रावास का निरीक्षण
11-Jul-2024 2:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 जुलाई। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के सभाकक्ष में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय ने नव पदस्थापित शिक्षकों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गल्र्स हॉस्टल का निरीक्षण किया तथा बच्चों से मुलाकात कर उनकी परेशानियां एवं हालचाल जाना।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे