महासमुन्द

7 जुआरी पकड़ाये
10-Jul-2024 3:36 PM
7 जुआरी पकड़ाये

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 जुलाई।
सरायपाली शहर के वार्ड क्रमांक 11 बाजार पारा के पास ताश से जुआ खेल रहे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाने से मिली जानकारी अनुसार पुलिस की टीम मुखबिर से सूचना मिलते ही बाजारपारा वार्ड नं. 11 पहुंची। वहां नीम पेड़ के नीचे कुछ लोग रुपए पैसे से हारजीत का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। वहीं कुछ जुआरी पुलिस को देखकर भाग गये। पकड़े गए आरोपियों में इमरान खान, नैनकुमार बंछोर, सोनू उर्फ  संजय महानंद, सुनील बेहरा, दुर्गा प्रसाद, गणेश बाघ सभी निवासी वार्ड नं.11 बाजारपारा सरायपाली शामिल हैं। पुलिस ने जुआरियों के फड़ से 7480 रुपए, जुआरियों से 2320 रुपए कुल 9800 रुपए नगद तथा 52 पत्ती ताश को जब्त करके आरोपियों के खिलाफ धारा 3-2 एलसीजी के तहत कार्रवाई की है। 
 


अन्य पोस्ट