महासमुन्द
हाथरस घटना, नपाध्यक्ष राशि ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि
09-Jul-2024 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,9 जुलाई। अलीगढ़ के समीप हाथरस में धार्मिक सत्संग में हुए भगदड़ में मृत श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की व घायल भक्तों के शीघ्र स्वास्थ की कामना की।
नपाध्यक्ष राशि महिलांग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि संपूर्ण देशवासियो के लिए ऐसी घटना दुख का विषय है। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति भविष्य में ना हो इसके लिए सरकार को प्रत्येक धर्मो के धार्मिक आयोजन के लिए बेहतर व्यवस्था हेतु गाईड लाइन बनाने की माँग कीए जिसका सभी छोटे बड़े आयोजनकर्ता कड़ाई से पालन करे। श्रीमती महिलांग ने आगे कहा कि हाथरस घटना के दोषियो पर सरकार सख्त कानून कार्रवाई करें व मृतकों के परिजनों व घायलों को उचित मुआवजा राशि तत्काल प्रदान करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे