महासमुन्द

पांच दिनी योग्यता आधारित मूल्यांकन प्रशिक्षण शुरू
09-Jul-2024 2:02 PM
पांच दिनी योग्यता आधारित मूल्यांकन प्रशिक्षण शुरू

महासमुंद,9जुलाई। केन्द्रीय विद्यालय महासमुंद में हिंदी विषय के शिक्षकों के लिये रूपांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय शुभारंभ आकाश आर्या वरिष्ठ महाप्रबंधक, ईशा भट्ट सहायक महाप्रबंधक, प्राचार्य संजय कंसल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। बच्चों ने स्वागत गीत के माध्यम से प्रतिभागियों का एवं वंदिनी जौहरी एवं घनश्याम साहू ने अतिथियों का स्वागत किया।              

प्राचार्य संजय कंसल ने कहा परिपक्वता एक दिन में पढक़र नहीं आती इसके लिए लगातार प्रयत्न करना पड़ता है। अरविंदो सोसाइटी के महाप्रबंधक पाठ्यक्रम अजय आर्या ने कहा कि नई शिक्षा नीति नई विधाओं के साथ नए ढंग से छात्रों को सीखने सिखाने के अवसर देने पर जोर दे रही है। हिंदी में पढ़ते समय शिक्षकों को विचारों, सूचनाओं की अवधारणाओं की व्याख्या करते हुए पाठ्यक्रम की समझ के माध्यम से प्राप्त विषय के पूर्व ज्ञान का उपयोग करना चाहिए।

       कार्यक्रम का मुख्य विषय हिंदी में योग्यता आधारित मूल्यांकन राष्ट्रीय शिक्षा नीति से संबंधित प्रावधानों को शिक्षकों को बताया गया। वर्तमान में शिक्षा की बदलती हुई चुनौतियों से भी अवगत कराया गया और नए अध्यापन पद्धति से भी शिक्षकों को अवगत कराया गया। ईशा भट्ट ने अधिगम के महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर अपने विचार रख प्रभावी गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं अध्यापकों को विभिन्न रोचक गतिविधियां अध्यापकों को इशारे के पा माध्यम से कुछ बातों को सीखने, समझने, बताने और कम्युनिकेट करने की विधियां बताई गई।

       अगले सत्र में प्रतिभागियों ने अपना परिचय दिया। संचालन दशरथ राम यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रधान अध्यापिका कांता एक्का, बंदिनी जौहरी, घनश्याम साहू, आर्यन मेडम, प्रवीण साहू, सीताराम पटेल, भूमिका साहू एवं सभी अध्यापकों का सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट