महासमुन्द

मांगों को लेकर पटवारी बेमुद्दत हड़ताल पर
09-Jul-2024 2:02 PM
मांगों को लेकर पटवारी बेमुद्दत हड़ताल पर

महासमुंद,9 जुलाई। भुइयां ऐप में ऑनलाइन एंट्री में हो रही गड़बडिय़ों समेत 32 सूत्रीय मांगें पूरी करने राजस्व पटवारी संघ सोमवार से  अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। चौक चौराहों पर चर्चा है कि अगर यह आंदोलन लंबा खींचा तो लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इससे लोगों का नक्शा, खसरा, बटांकन समेत जमीन संबंधी काम प्रभावित होगा।

  जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष संतोष सोनी ने कहा कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर उन्होंने 32 सूत्रीय मांगें रखी हैं। इनमें ऑनलाइन काम के लिए कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट जैसी सुविधाओं की मांग की गई है। दूसरी ओर ऑनलाइन एप भुइंया में नक्शा, बटांकन संशोधन को लेकर आने वाली तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए जिले राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना की मांग की है।

 इसके अलावा उन्होंने बताया कि भुइयां एप में ऑनलाइन एंट्री में गड़बड़ी होने पर पटवारियों को जनता के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। स्थानीय पटवारी कार्यालय के सामने धरना स्थल पर संघ के संभाग अध्यक्ष श्रीराम दीवान, जिला अध्यक्ष संतोष सोनी, नितेश श्रीवास्तव, दूधनाथ साहू, शिवेंद्र चंद्राकर, बिंदु मारकंडे, दिनेश प्रधान, शशांक चंद्राकर, मनीष अग्रवाल आदि धरना पंडाल पर डटे हुए हैं।


अन्य पोस्ट