महासमुन्द
महासमुंद, 8 जुलाई। तुमगांव में खेत में धान बोने के विवाद के चलते चाचा ने भतीजे की पिटाई कर दी। साथ ही बीच-बचाव करने आए प्रार्थी के पिता से भी मारपीट की। प्रार्थी ने घटना की शिकायत तुमगांव थाने में दर्ज करायी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रेमनाथ टंडन पिता केसरीचंद टंडन ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा गंगुराम टंडन ने बंटवारा होने के बाद भी उसके हक की भूमि पर धान की खेती कर दिया है। घटना दिनांक को वह अपने हिस्से के जमीन पर जुताई के लिए ट्रेक्टर लेकर जा रहा था। तभी उसका चाचा गंगूराम आया और ट्रेक्टर खेत में ले जाने से मना करते हुए उसके साथ मारपीट की। साथ ही प्रार्थी के पिता को भी हाथ-मुक्का से मारते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115-2, 296, 351-2 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।