महासमुन्द

शतरंज आर्बिटर सेमिनार में महासमुंद की तृषा, चंदन, संदीप बने स्टेट आर्बिटर
08-Jul-2024 2:38 PM
शतरंज आर्बिटर सेमिनार में महासमुंद की तृषा, चंदन, संदीप बने स्टेट आर्बिटर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ तथा जिला शतरंज संघ दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय शतरंज आर्बिटर सेमीनार का आयोजन 6 से 7 जुलाई को भिलाई जिला दुर्ग में आयोजित किया गया। इस आर्बिटर सेमिनार में  छत्तीसगढ़ राज्य से 34 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। सेमिनार में मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अनीश अंसारी, फ ीडे आर्बिटर रॉकी देवांगन, फीडे आर्बिटर आशुतोष साहू,नेशनल आर्बिटर दिपांशु उपाध्याय ने प्रशिक्षण दिया।

महासमुंद जिले से 03 खिलाड़ी संदीप पटले, तृषा शर्मा एवं चंदन विश्वकर्मा ने आर्बिटर सेमीनार में शामिल होकर छत्तीसगढ़ शतरंज आर्बिटर एस ए की परीक्षा पास की है। परीक्षा में 2 घंटे की समय सीमा थी। उक्त परीक्षा में  महत्वपूर्ण प्रश्न जैसे आर्बिटर ड्यूटी, टूर्नामेंट ड्यूटी,स्विस पेयरिंग, प्राइज लिस्ट, लिगल, इलिगल, प्रॉब्लम शर्टआउट करना, आर्बिटर डिसिजन इत्यादि सवाल हल करने को मिला।

समापन अवसर पर  मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष कु किरण अग्रवाल, आर्बिटर कमीशन के चेयरमैन अलंकार भिवगड़े उपस्थित रहे। परीक्षा पास करने वाले सभी खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ऑर्बिटर परीक्षा पास करने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी शिक्षा अंजली बरमाल, सचिव राज्य व जिला शतरंज संघ हेमंत खूंटे, अध्यक्ष डॉ. डी एन साहू, उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष बीजू पटनायक, संजना राज, प्राचार्य आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूल महासमुंद अमी  रूफस, राजेश्वरी ध्रुवंशी,एवन साहू, डा. सुनील कुमार भोई एवं शतरंज खिलाडिय़ों ने बधाई दी।

गौरतलब है कि इससे पहले यशवंत चौधरी, पुष्पांजलि चौधरी, राजेश्वरी ध्रुवंशी ने नेशनल आर्बिटर की परीक्षा पास कर जिले का मान

बढ़ाया था। पिथौरा के हेमंत खुटे प्रदेश के पहले बैच के सीनियर नेशनल आर्बिटर हंै। छत्तीसगढ़ से केवल 6 लोगों को वर्ष 2015 में नेशनल आर्बिटर का लाइसेंस मिला था। आगामी 20 से 21 जून को जम्मू में आयोजित होने जा रही सीनियर नेशनल आर्बिटर सेमिनार में पिथौरा ब्लॉक के चंदन विश्वकर्मा व सतीश दास शिरकत करेंगे।

जिले में शतरंज खेल के प्रति खिलाडिय़ों में काफी अभिरुचि बढ़ी है। वर्तमान में महासमुंद जिले में 13 इंटरनेशनल रेटेड प्लेयर, 4 सीनियर नेशनल आर्बिटर व 3 स्टेट आर्बिटर हैं।  जिला शतरंज संघ व प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमन्त खुटे ने जानकारी दी है कि उनका प्रयास जिले व राज्य में अधिकाधिक फीडे रेटेड प्लेयर तैयार करना है। 2 साल के भीतर जिले में 3 बार फीडे रेटेड चेस टूर्नामेंट की सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है। आगामी अक्तूबर माह में स्टेट फीडे रेटिंग ओपन चेस टूर्नामेंट महासमुंद जिला में प्रस्तावित है।

 प्रदेश में भी शतरंज का एक बेहतरीन माहौल  बनते जा रहा है।

 श्री खुंटे ने बताया कि हाल ही में जून माह में सरगुजा व बस्तर संभाग के खिलाडिय़ों के लिए विशेष पहल करते हुए संभाग स्तरीय शतरंज स्पर्धा का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। जिसमें 400-400 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था।


अन्य पोस्ट