महासमुन्द
एक पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा करें-विधायक
07-Jul-2024 3:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 7 जुलाई। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में अपनी भागीदारी के लिए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि एक पेड़ मां के नाम का हिस्सा जरूर बनें। उन्होंने कहा है कि वर्तमान समय में पर्यावरण का संरक्षण बहुत आवश्यक है। बरसात के समय पौधरोपण करने से पानी की समस्या नहीं होती है। पौधे को पोषण अच्छे से मिलता है। इस सीजन में हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे