महासमुन्द
हथियार दिखा दहशत फैलाते दो बंदी
04-Jul-2024 2:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 4जुलाई। महासमुंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फॉरेस्ट ग्राउंड के पास हथियार दिखाकर लोगों में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार खैराभाठा निवासी रुपेश पटेल और परसदा निवासी चंदन यादव बीटीआई रोड फॉरेस्ट ग्राउंड के सामने धारदार चाकू व स्टील रॉड में कील वाले औजार लहरा कर दहशत फैला रहे थे। मुखबिर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 25,27 आम्र्स एक्ट,3,5 भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे