महासमुन्द

औद्योगिक प्रदूषण के विरोध में 25 गांवोंके किसान प्रतिनिधि जुटे
02-Jul-2024 2:50 PM
औद्योगिक प्रदूषण के विरोध में  25 गांवोंके किसान प्रतिनिधि जुटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 जुलाई।
औद्योगिक प्रदूषण के विरोध में 30 जून को श्रीराम जानकी मंदिर खैरझिटी तुमगांव में अंचल के 25 गांवोंके किसान प्रतिनिधि  दोपहर 3 बजे जुटे। 

मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे थे। अध्यक्षता नंदकुमार साहू ने  की। विशेष अतिथि प्रदेश किसान नेता वेगेंद्र सोनवेर, रघुनंदन साहू, छन्नु साहू थे। बैठक में पहुंचे जनकु साहू, करण साहू, शत्रुघन साहू समेत सैकड़ों किसानों को अनिल दुबे ने प्रदूषण के विरुद्ध पूर्व में किए गए संघर्ष की जानकारी दी। 

इसके पश्चात सर्वसम्मति से एक मतेन निर्णय लिया गया कि करणी कृपा स्टील एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फैलाये जा रहे औद्योगिक प्रदूषण के विरुद्ध 11 जुलाई को किसान, महिला किसान, छात्र मुख्यमंत्री से मिलकर न्यायालय से निर्णय का परिपालन कराने की मांग करेंगे। संचालन जिला संगठन प्रभारी अशोक कश्यप ने किया।  प्रदेश किसान नेता छन्नू साहू ने आभार प्रदर्शन किया।

 


अन्य पोस्ट