महासमुन्द

मुक्तिधाम में शेड नहीं
01-Jul-2024 5:15 PM
मुक्तिधाम में शेड नहीं

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 1 जुलाई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित समीप के ग्राम झलप में जर्जर हो चुके मुक्तिधाम में बारिश के समय दाह संस्कार में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम छिलपावन से कोई एक किमी दूर मुक्तिधाम बनाया गया है। जहां ग्रामीण अंत्येष्टि के लिए जाते है।

 छिलपावन पॉवर हाउस के समीप स्थित इस मुक्तिधाम में न तो शव के अंतिम संस्कार के लिए शेड है और न ही शव के अंत तक साथ आए परिजनों एवं मित्र परिजनों के बैठने या बारिश एवं गर्मी में सर छुपाने के कोई शेड ही बनाया गया है। यहां का मुक्तिधाम देखने से यह पुरातन जमाने का मुक्तिधाम प्रतीत होता है।

ज्ञात हो कि प्रदेश की पंचायतों में शासन द्वारा मुक्तिधाम योजना के तहत सभी ग्रामों में मुक्ति धाम बनाने के लिए पर्याप्त आबंटन दिया जाता है, इसके बावजूद उक्त ग्राम में मुक्ति धाम की जर्जर स्थिति स्वयं अपनी कहानी कह रही है।


अन्य पोस्ट