महासमुन्द

गांजा संग 2 बंदी
01-Jul-2024 3:20 PM
गांजा संग 2 बंदी

महासमुंद,1 जुलाई। कोमाखन पुलिस ने साढ़े 3 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। जब्त गांजा की कीमत 52 हजार 500 रुपए आंकी गई है।

 बताया गया है कि थाना प्रभारी थाना कोमाखान की टीम  कल 30 जूून को ओडि़शा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक काले लाल रंग की मोटर साइकिल को रोक कर पूछताछ किया गया। जिसमें मोटरसाइकिल चालक टिमोथी जाल साकिन चिंडामुरा जिला बलांगीर ओडि़शा हाल मुकाम शहीद राजीव पांडेय नगर रायपुर तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुरेंद्र छुरा उम्र 38 वर्ष साकिन चिंडामुरा थाना सिधेकेला बलांगीर ओडि़शा बताया। दोनों के संयुक्त कब्जे से एक स्लेटी रंग के बैग में 3 किलो 500ग्राम गांजा मिला। दोनों ही आरोपियों के विरूद्ध थाना कोमाखान में 20 ख के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर दोनों को जेेल भेज दिया गया है। 


अन्य पोस्ट