महासमुन्द
निकाय चुनाव की तैयारी बैठक
01-Jul-2024 3:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 जुलाई। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी व रणनीति के संबंध में जिला भाजपा कार्यालय में बैठक ली। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता, पार्षदगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
उन्होंने बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए आगामी चुनाव में अच्छी रणनीति के साथ काम कर बेहतर परिणाम प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीते 6 माह में विधानसभा व लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। दोनों चुनाव में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर शहर में बेहतर परिणाम लाया है। अब कुछ माह बाद नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए हमें अभी से रणनीति बनाकर कार्य करना है। उन्होंने अलग-अलग वार्डों के पार्षद व कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर अभी से तैयारी करने निर्देशित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे