महासमुन्द
फैक्ट्री कर्मचारी पर जानलेवा हमला
30-Jun-2024 9:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 जून। तुमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कांपा फैक्ट्री मजदूर पर फर्शी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार टीकम बघेल ग्राम अछोली स्थित चंद्राकर फर्शी फैक्ट्री में ड्राइवरी और चौकीदारी का काम करता है। फैक्ट्री में काम करने वाला दिनेश खुंटे उसे बगैर अधिकार के फैक्ट्री का हिसाब पूछने लगा। न बताने पर उसने गाली-गलौज करते हुए फर्शी से सिर पर मार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे