महासमुन्द
लिफ्ट देने से मना किया तो चाकू मारा
28-Jun-2024 2:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,28जून। सरायपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अजुंडा मोड़ के पास लिफ्ट देने से मना करने पर तीन लोगों ने मिलकर एक युवक को चाकू मार दिया। पुलिस के अनुसार अर्जुंडा निवासी सुधीर बाघ ने बताया कि उसका बड़ा भाई सूरज बाघ काम से लौट रहा था। तभी ओवरब्रिज के पास मुकेश यादव उर्फ मुंडा, ूपेन्द्र भोई व आशीष मिश्रा ने उसे रोककर लिफ्ट मांगा। मना करने पर उन्होंने मिलकर सूरज की पिटाई कर दी। मुकेश उर्फ मुंडा यादव ने अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे