महासमुन्द

नशा से दूर रखने के उपाय बताये
27-Jun-2024 1:39 PM
नशा से दूर रखने के उपाय बताये

महासमुंद,27जून। नशा मुक्ति अभियान मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर तेंदुकोना में रखा गया था। जिसमें उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य ने छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों को नशा से होने वाले नुकसान के संबंध में बताया। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशा से दूर रखने के उपाय बताये। इस अवसर पर महिला प्रधान आरक्षक सुचित्रा विदानी, महिला आरक्षक चित्रलेखा नोवरंगे, विशेष आरक्षक मनोज डरसेंना एवं थाना तेंदुकोना के सहयोग से महिलाओं को नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट