महासमुन्द
नेत्रहीन विद्यालय के सुखदेव-निखिल का एसएआई बेंगलुरु में एडमिशन
27-Jun-2024 1:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 जून। जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम करमा पटपर स्थित फॉरच्यून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सुखदेव केवट और निखिल यादव का भारत खेल प्राधिकरण (एसएआई) सेंटर बेंगलुरु में एडमिशन हुआ है। पिछले माह बेंगलुरु में आयोजित चयन स्पर्धा में इन दोनों छात्रों ने भाग लिया था। इनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नेशनल पैरालिंपिक कमिटी इंडिया ने दोनों नामों की अनुशंसा की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे