महासमुन्द

आपातकाल को भाजपाइयों ने बताया इतिहास का काला दिन
26-Jun-2024 8:29 PM
आपातकाल को भाजपाइयों ने बताया इतिहास का काला दिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 जून। भाजपा ने कांग्रेस द्वारा देश में थोपे गए आपातकाल की 49वीं बरसी को कालादिवस के रूप में मनाया और आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सर्वाधिक काला अध्याय बताया।

मंगलवार को जिला बीजेपी कार्यालय में देश में लगाए गए आपातकाल के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए।  इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आज हमारे देश के इतिहास का काला दिन है।

25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लगाया था। यह समय तत्कालीन प्रधानमंत्री की मनमानियों का दौर था।

कार्यक्रम में बसना विधायक संपत अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, उपाध्यक्ष पप्पू पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, पार्षद मीना वर्मा, महेंद्र जैन, पवन पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट