महासमुन्द
पिकअप की टक्कर, एक मौत, एक गंभीर
25-Jun-2024 2:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,25 जून। पिकअप की ठोकर से कल एक मोपेड सवार युवक की मौत हो गई, वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोमाखान शासकीय अस्पताल के सामने की है। मामले में कोमाखान पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम हेतु भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोपेड चालक राजेंद्र यादव लोंदामुड़ा की ओर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ठोकर लगते ही बुरी तरह चालक राजेन्द्र माथे के बल सडक़ पर गिर पड़ा। जिससे इसका सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। वहीं पीछे बैठा एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की विवेचना जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे