महासमुन्द

गांजा समेत एक आरोपी गिरफ्तार
24-Jun-2024 2:56 PM
गांजा समेत एक आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद, 24 जून। रविवार को रेलवे स्टेशन पर 13 किलोग्राम गांजा समेत एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है।  बताया गया है कि आबकारी नियंत्रण कक्ष महासमुंद में मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर आबकारी स्टाफ  मौके पर रवाना हुई। रेलवे स्टेशन महासमुंद में आर. पी. एफ , थाना महासमुंद की टीम के साथ संयुक्त रूप से प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 में ट्रॉली बैग-पि_ू बैग के साथ एक व्यक्ति ग्राहक की तलाश में खड़ा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम रानू मालवीय उत्तरप्रदेश बताया। उक्त संदेही व्यक्ति के पास रखे बैगनी रंग के ट्रॉली बैग में 04 पैकेट पॉलीथिन में 8 किलोग्राम एवं एक काले रंग के पि_ू बैग में 1 पैकेट पॉलीथिन में 5 किलोग्राम कुल मात्रा 13 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला।  आरोपी को एनडीपीएस की धारा 20 ख के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। तथा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड में जिला जेल महासमुंद दाखिल कराया गया।


अन्य पोस्ट