महासमुन्द

स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखाती है योग
20-Jun-2024 7:31 PM
स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखाती है योग

पिथौरा, 20 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है।  योग और स्वास्थ्य पर डॉ. सुष्मिता गुम्बर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए योग के साथ स्वास्थ्य के सम्बन्ध पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. सुष्मिता गुम्बर ने बताया कि भारतीय मनीषियों ने सतत् चिन्तन, मनन और आध्यात्मिक ज्ञान के आधार पर मानव जीवन के कल्याण हेतु अनेक विधियां विकसित की हैं, उन विधियों में से एक है—‘योग’। योग वह विद्या है, जो हमें स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखाती है और असाध्य रोगों से बचाती है। यह हमें अपने लिए नहीं, बल्कि सबके लिए जीने का सन्देश देती है।ाधुनिक समाज की जीवनशैली लगातार नयी-नयी बीमारियों को जन्म दे रही।

आज हर घर में जीवनशैली से संबंधित बीमारियों जैसे हाइपर टेंसन,मोटापा,डाइबिटीज,मनोरोग के मरीज मिल जाते है। इन सबसे निजात पाने के लिए सबसे जरूरी है आहार विहार में परिवर्तन लाना। आहार का सम्बन्ध भोजन से और विहार का सम्बन्ध हमारी जीवनशैली से है। स्वस्थ व्यक्ति के  स्वास्थ्य की रक्षा और रोगी के रोग के उपचार हेतु आहार विहार का बहुत बड़ा योगदान है। यदि हम वल्र्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के स्वास्थ्य की परिभाषा देखे तो कोई व्यक्ति तब ही स्वस्थ कहलाएगा, जब वह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ है और इस परिभाषा को पूर्णता प्रदान करता है ‘योग’।

योग हमें सिर्फ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ही नही प्रदान करता बल्कि आध्यात्मिक स्वाथ्य भी प्रदान करता है। योग शब्द का अर्थ है- समाधि अर्थात् चित्त वृत्तियों का निरोध।


अन्य पोस्ट