महासमुन्द
गैस गोदाम से 5 सिलेंडर की चोरी, केस दर्ज
20-Jun-2024 5:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 जून। महासमुंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भलेसर इंडेन गैस गोदाम से किसी ने 5 गैस सिलेंडर चोरी कर ली। लीलाधर ध्रुव ने इसकी शिकायत थाने में की है। प्रार्थी के अनुसार भलेसर रोड स्थित गौरव गैस गोदाम से किसी ने 5 नग गैस सिलेंडर चोरी कर ली है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरी के खिलाफ अपराध कायम कर मामले की विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे