महासमुन्द
अवैध शराब संग आरोपी गिरफ्तार
20-Jun-2024 5:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 जून। आबकारी टीम ने अवैध शराब समेत आरोपी को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम द्वारा आबकारी वृत्त सांकरा अंतर्गत भानू प्रसाद शर्मा (60 वर्ष) लोहराकोट थाना.सांकरा के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक लीटर क्षमता वाली 07 प्लास्टिक बोतल में भरी कुल 7 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब को जब्त किया।
आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34-1, 34-2 एवं 59 क के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे