महासमुन्द
महासमुंद,19 जून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महासमुंद कांग्रेस कमेटी के द्वारा बलौदाबाजार हिंसा के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन महासमुंद कांग्रेस भवन के सामने किया गया। कहा- प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से आए दिन आगजनी एवं हिंसक घटनाएं बढ़ी है। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के लक्ष्मण पटेल, राजेंद्र चंद्राकर, अंकित बागबाहरा, सचिन गायकवाड, अमन चंद्राकर, आरिन चंद्राकर, टोमन सिंह कागजी, राजू साहू, नितेंद्र बैनर्जी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
राजेंद्र तिवारी ने बलौदाबाजार हिंसा को सरकार की नाकामियों एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश को अशांत प्रदेश बनाये जाने का प्रयास बताया और कहा कि भाजपा शासन के द्वारा किया जा रहा काम घोर निंदनीय है।
पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार की नाकामियों लाचार कानून व्यवस्था के चलते बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में इस प्रकार की घटना घटित हुई है। जिसका परिणाम जिले के आम जनता एवं निर्दोष लोगों को भुगतने पर मजबूर होना पड़ा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रभारी महामंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अमरजीत चावला ने बलौदा बाजार की घटना पर निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी, सतनामी समाज की षडयंत्र पूर्वक बदनामी करने तथा सरकारी तंत्र की खुफिया एजेंसियों की नाकामियों को लेकर भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी की। कहा कि यह घटना पूरी तरह से भाजपा की आपसी गुटबाजी का नतीजा है। सरकार गिरोधपुरी धाम जाकर माथा टेक कर गुरु घासीदास बाबा एवं सतनामी समाज से माफी मांगे तथा पुन: इस प्रदेश में किसी भी समाज की धार्मिक आस्था का अपमान फिर कभी ना हो इस बात का संकल्प ले।
धरना सभा में शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद,पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक चंद्राकर,जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल,संजय शर्मा,अंकित बागबाहरा,राजेंद्र चंद्राकर,प्रवीण चंद्राकर,गुरमीत चावला,सोमेश दवे,नितेंद्र बैनर्जी,हर्षित चंद्राकर,सचिन गायकवाड़ समेत कांग्रेस के सैकड़ों पदााधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।