महासमुन्द
बुआ के घर आया बालक लापता
18-Jun-2024 7:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 18 जून। रविवार सुबह से घर से सायकल लेकर निकला 12 साल का एक बालक लापता है। परिजनों ने 24 घंटे आस पड़ोस तथा रिश्तेदारों के घर संपर्क करने के बाद सोमवार को पुलिस में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार योगेश्वर ध्रुव उर्फ दादू फिंगेश्वर में पढ़ाई करता है। कुछ दिन पूर्व ही वह महासमुंद के मौहारी भांठा में अपनी बुआ के यहां आया हुआ था। रविवार को 10 बजे वह घर से अपनी लाल रंग की सायकल लेकर खेलने निकला था। लेकिन देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। सोमवार को पुलिस में इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में गुम इंसान दर्ज कर लिया है। परिजन रात-दिन ढूंढने में जुटे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे