महासमुन्द
बरसात में बिजली गुल होने से निपटने की तैयारी शुरू
18-Jun-2024 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 जून। मानसून के दस्तक देने से पहले बिजली विभाग ने शनिवार से शहर में तारों पर फैले पेड़ों की कटाई-छंटाई शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार तारों के ऊपर से गुजर रही पेड़ों की डालियों को काटा छांटा जा रहा है।
आंधी पानी से ये डालियां तारों को नुकसान न पहुंचा सकें। ऐसे में फॉल्ट की दिक्कतें नहीं आ सकेंगी और तार भी सुरक्षित हो जाएंगे।
मालूम हो कि पिछले माह भर से अंधड़ या मामूली बारिश होने पर बिजली गुल की समस्या बनी हुई है। इससे लोगों को गर्मी की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात के दिनों में आंधी पानी आने पर अक्सर बिजली गुल हो जाती है और पूरी पूरी रात बिजली गायब रहती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे