महासमुन्द
युवक के सिर पर रॉड से हमला, केस दर्ज
13-Jun-2024 8:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 13 जून। महासमुंद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा में एक युवक पर दो लोगों ने मिलकर रॉड से हमला कर दिया।
घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। जिसके बाद खैरा निवासी रूपेश पटेल ने पुलिस से शिकायत की है कि 11 जून को वह अपनी दादी के घर गुड़रूपारा गया था। जहां वह दुकान के सामने अपने दोस्तों के साथ बैठा। तभी वहां कुछ दूरी पर लाला निषाद,अमित निषाद और पप्पू निषाद बैठकर शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद वह मेरे पाए आए और जेब में हाथ डालकर पैसे निकालने की कोशिश करने लगे। मना करने पर उन्होंने लाला निषाद और पप्पू निषाद ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच अमित ने उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे