महासमुन्द

पत्नी 2 बेटों के साथ लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
11-Jun-2024 3:34 PM
पत्नी 2 बेटों के साथ लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 11 जून। अजय साव बसना वार्ड नं.8 के रहने वाले ने अपने पत्नी शीला साव व दो बेटे मुकुंद साव 8 वर्ष, नेमीचन्द साव 7 वर्ष की गुमशुदगी की रिपोर्ट बसना थाना (जिला महासमुंद) में 3 जून को दर्ज कराई है। आज समाचार लिखते तक सुबह 10 बजे तीनों की कोई खबर नहीं मिली है। तलाश जारी है।

अजय साव ने पुलिस को जानकारी दी है कि उनकी पत्नी शीला साव वार्ड नं 08 के आंगनबाड़ी में काम करती हैं। हमारे दो बेटे हैं, जिसे वह अपने साथ ले गई है।

अजय साव ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था, वह उसी युवक के साथ वह चली गयी होगी।

 अजय ने बताया कि उनसे फ़ोन से या अन्य किसी माध्यम से संपर्क नहीं हो पा रहा है। अजय का कहना है वह अपने बेटों के चले जाने से व्यथित है। अत: अजय ने बसना थाने में अपनी पत्नी और बच्चों की गुमशुदा रिपोर्ट लिखवाई है।

अजय साव का कहना है कि जिस किसी सज्जन को इन तीनों गुमशुदा के बारे में पता चले तो कृपया नज़दीक के थाने में  अवश्य सूचित करें।


अन्य पोस्ट