महासमुन्द

छात्र-छात्राओं को मिल रहा तीरंदाजी का प्रशिक्षण
09-Jun-2024 3:23 PM
छात्र-छात्राओं को मिल रहा तीरंदाजी का प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 जून।
खेलो इंडिया आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा भोरिंग स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें विद्यालय समेत आसपास के ग्रामों में अछोली, भोरिंग, लहंगर, खैरझिटी के अलावा नगर पंचायत तुमगांव से प्रतिदिन बच्चे अभ्यास हेतु पहुंच रहे हैं।

प्रशिक्षण के लिए खेल विभाग ने एवन कुमार साहू को नियुक्त किया है। श्री साहू बच्चों को राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्पर्धा हेतु तैयार कर रहे हैं। बताया गया है कि पिछले दिनों यहां संभाग स्तरीय स्पर्धा आयोजित की गयी। जिसके बाद से क्षेत्रीय बच्चों में तीरंदाजी के प्रति रूचि में इजाफा हुआ है। पालक गण भी इसमें रूचि लेकर बच्चों को तीरंदाजी सीखने के लिए भेज रहे हैं। प्रशिक्षक श्री साहू जिले के खिलाडिय़ों को स्कूल गेम्स, इंटरकॉलेज व अन्य राष्ट्रीय स्पर्धा की भी तैयारी करा रहे हैं।
 बहरहाल, भारत सरकार की खेलो इंडिया सेंटर हेतु खेल सामग्री, अधो संरचना विकास तथा सामग्री, कीट व प्रशिक्षक मानदेय हेतु कुल 10 लाख रूपए प्रदाय किया गया था। यह भी बताया कि जिले से 56 खिलाडी राज्य स्तरीय व 14 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा में शामिल हो चुके हैं।


अन्य पोस्ट