महासमुन्द
महासमुंद, 8 जून। बीती रात ओडिशा की ओर से आ रही दो कारें नर्रा के राटापाली मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर खेतों में जा घुसी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को कारों में तो कोई नहीं मिला। लेकिन दोनों कारों में भरा गांजा पुलिस के हाथों अवश्य लगा। 50 पॉकेटों में भरा गांजा एक क्विंटल बताया जा रहा है। पुलिस उसकी विवेचना कर अपराध पंजीबद्ध की प्रक्रिया कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात उक्त स्थल के पास मादक पदार्थ गांजा से भरी खेतों में घुसी दोनों कारें जिसमें एक स्वीफ्ट नया मॉडल एवं दूसरी कार जिसमें नंबर प्लेट नहीं थी। उसकी पतासाजी में हरियाणा की कार होना बताया जा रहा है। स्वीफ्ट के नए मॉडल की कार में 30 पॉकेट तथा दूसरी स्वीफ्ट डिजायर से 20 पॉकेट गांजा भरा मिला। दोनों वाहनों में गांजा कोमाखान थाना लाकर पुलिस अभिरक्षा में रख दिया गया है। पुलिस का अनुमान है नर्रा के राटापाली के मोड़ के आसपास तेजी से ओडिशा की ओर आ रही तेज रफ्तार कारें अनियंत्रित होकर खेतों में जा घुसी और पकड़े जाने के डर से कार में सवार लोग उसे छोड़ कर फरार हो गए।
उल्लेखनीय है कि गांजा के तस्कर तस्करी के लिए नए-नए तरकीब के साथ नए-नए रास्तों की तलाश करते हैं और संयोग से उनकी दोनों कारें तेज रफ्तार के कारण खेतों में जा घुसी।