महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8जून। छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 को ध्यान में रखकर नवकिरण अकादमी में शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु 10 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल दूसरा टेस्ट का आयोजन किया गया।
विज्ञप्ति में डी. बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि कल दूसरा टेस्ट पेपर संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट -2 हुआ। जिसमें कुल 150 नंबर का पेपर हुआ. इसमें बालविकास, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण आदि के प्रश्न पूछे गए। टेस्ट सीरीज को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया है। टेस्ट में नवकिरण कोचिंग, ग्रंथालय में अध्ययनरत 95 परीक्षार्थियों और अन्य शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी करने वाले 66 परीक्षार्थियों कुल 161 परीक्षार्थियों ने शामिल होकर टेस्ट दिलाया।
इसी क्रम में तीसरा टेस्ट कल 8 जून को संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट-3 होगा।