महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार , 8 जून। पुलिस द्वारा अभियान सृजन प्रारंभ कर गली-मोहल्लों गांवों में बिक रहे अवैध शराब एवं वितरण करने वालों पर विभिन्न थाना चौकियों के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस के इस अभियान को शासकीय मदिरा दुकानों में कार्यरत कुछ सेल्समैन पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। ये सेल्समैन अपने चहेते कोचियों को निर्धारित से अधिक मात्रा में शराब विक्रय कर रहे हैं। जिसका नतीजा है कि गांव-गांव में कोचियों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
जिला में संचालित बहुत सी दुकानों में इस प्रकार की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही है। पूर्व में रायपुर से पहुंचे केंद्रीय उडऩ दस्ते ने सिमगा अर्जुनी रवान बलौदा बाजार आदि शराब दुकानों में ऐसे सेल्समैन पर कार्रवाई की गई थी। इन मामलों में पुलिस थाना में प्राथमिक की भी दर्ज किया गया था।
रायपुर मार्ग पर स्थित दुकान में लगती है जमघट
रायपुर मार्ग पर अंबेडकर चौक के आगे शासकीय कंपोजिट दुकान स्थित है। अक्सर इस शराब दुकान में पहुंचने के लिए मदिरा प्रेमी करीब 100 मीटर दूर पेट्रोल पंप के सामने स्थित डिवाइडर से विपरीत दिशा में प्रवेश करते हैं। जिससे रायपुर से बलौदाबाजार की ओर आने वाली वाहनों से सदैव दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
वर्तमान में यहां आबकारी अमले द्वारा अहाता ही प्रारंभ कर दिया गया है। जिसके चलते इस शराब दुकान के समक्ष शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक अत्यधिक भीड़ लगी रहती है। यही नहीं मदिरा क्रय करने वाले पहुंचे लोग अपनी दो पहिया चार पहिया वाहन सडक़ पर पार्क कर देते हैं। जिससे आमजनों को आवागमन के दौरान अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
डिवाइडर के दूसरी ओर भी शराब दुकान से शराब क्रय करने लोग डिवाइडर पर चढक़र सडक़ पार करते हैं। इस दौरान भी लगातार हादसे की आशंका बनी रहती है। पूर्व में घटित हादसे को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा यहां स्थित दो में से एक डिवाइडर को स्टॉपर लगाकर बंद कर दिया गया था, परंतु अब बाद में स्टॉपर हटा दिया गया। जिससे चलते मदिरा प्रेमी यातायात नियमों का उल्लंघन कर विपरीत दिशा से ही शराब दुकान में पहुंचते हैं।
नगरवासियों ने इस स्थान पर दुर्घटना के संभावित जोखिम को देखते हुए एक डिवाइडर को पुन: बंद करने शराब दुकान के समक्ष व्यवस्थित पार्किंग तथा शाम 5 से 8 बजे तक यातायात पुलिस तैनात करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।