महासमुन्द

पालिका सभापति पानी टैंकर पहुंचा रहे
08-Jun-2024 3:47 PM
पालिका सभापति पानी टैंकर पहुंचा रहे

महासमुंद, 8 जून। नगर पालिका सभापति निखिलकांत साहू लगातार नगर की जनता की मांग पर नि:शुल्क पानी टैंकर के माध्यम से पहुंचा रहे हैं। बहुत बार ड्राइवर की अनुपस्थिति में वे स्वयं पानी टैंकर चला कर नयापारा में जनता के बीच पहुंच रहे हैं। इस पहल से नगरवासियों को काफी राहत मिल रही है।निखिलकांत साहू ने बताया कि नगर के विभिन्न मोहल्लों से लोगों की शिकायत मुझे मिल रही है। नलों से मिलने वाला पानी अपर्याप्त है। कुएं और बोर पंपों से पानी नहीं के बराबर मिल रहा है। समस्याओं को देखते हुए जनसेवा में नि:शुल्क पानी टैंकर उन इलाकों तक पहुंचना ही हमारा उद्देश्य है।


अन्य पोस्ट