महासमुन्द
होटल-दुकानों का निरीक्षण
08-Jun-2024 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 8 जून। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी बिरजू राम सोनबेर एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से होटल, लॉज, किराना दुकान एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर महासमुन्द के निर्देश पर स्थानीय नगर पंचायत के सी.एम.ओ. सहित पूरे अमले द्वारा दुकानों में अग्निशमन सुरक्षा उपकरण, गुमास्ता लाइसेंस एवं स्वच्छता मानक तहत साफ-सफाई, डस्टबीन रखने हेतु शहर के सभी व्यापारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग पटवारी, नगर पंचायत के सहायक राजस्व निरिक्षक धरमुराम सिन्हा एवं रूपलाल सिन्हा सहायक ग्रेड-3 उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे