महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 8 जून। महासमुंद लोकसभा में प्रथम बार महिला भाजपा सांसद रूप कुमारी चौधरी की ऐतिहासिक जीत पर अलका चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य ने बधाई देते हुए कहा कि यह जीत देव तुल्य भाजपा के बूथ स्तर से मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं, जनता जनार्दन एवं राष्ट्रवाद की जीत है। खल्लारी विधानसभा ने मोदी की गारंटी एवं साय के सुशासन पर अपना विश्वास जताया।
अलका ने कहा कि खल्लारी के निष्ठावान समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी के परवाह न करते हुए मोदी जी के 10 वर्ष एवं साय के तीन माह के कार्यकाल में हुए जनहितैषी कार्यों को घर-घर मतदाताओं तक पहुंचाने में कड़ी मेहनत का परिणाम है जो खल्लारी में पहली बार भाजपा को लोकसभा चुनाव में जीत मिली है । विशेष रूप से मातृ शक्ति का भी हम ऋणी हैं, जिन्होंने मातृ वंदना पर भरोसा कर कांग्रेस के एक लाख सालाना को दरकिनार कर दिया।
आगे कहा कि खल्लारी विधानसभा की जनता ने गत 2023 विधानसभा चुनाव में हुई चूक का पश्चाताप करते इस बार महिला प्रत्याशी पर पुन: विश्वास जताया है। देश की जनता ने मोदी के नेतृत्व पर भरोसा कर अकेले भाजपा को 240 सीट जीता कर दी है, जबकि 37 दलों के गठबंधन को मात्र 234 सीट मिली है। मोदी की गारंटी विश्वास विकास का प्रतीक बन गया है। मोदी 3 में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है और देश हित में कई बड़े निर्णय लिए जाएंगे।